राज्य
15-Apr-2026
...


- रीडर, बाबुओं और दलालों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा देवास (ईएमएस)। कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश जारी कर चार आदिवासी परिवारों की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रीडर, नजूल शाखा के बाबुओं और दलालों की मिलीभगत से कलेक्टर की कथित अनुमति तैयार की गई और उसी के आधार पर जमीन का सौदा करा दिया गया। जांच के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। प्रशासन की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फर्जी आदेश के जरिए राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन का नामांतरण कराया गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आदिवासी परिवारों ने न्याय की मांग करते हुए जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है। नंदिनी परसाई/ 15 अप्रैल 2026