क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत नई बस्ती भड़पुरा में अज्ञात कारणों के चलते एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालमुखी जिला खंडवा निवासी 27 वर्षीय राधेश्याम बारे अपने साथी राजेंद्र यादव के साथ नाली बनाने का काम करता है| गत दिवस मजदूरी करने के बाद खाना खाकर सभी सो गए थे| बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे उठकर राधेश्याम को उठाया तो उसकी श्वांसे नहीं चल रही थी| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 04.50