15-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एनबीएफसी कंपनी पिरामल फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश पिरामल फाइनेंस के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में कंपनी की 26 शाखाएं हैं. जहां कंपनी ने मजबूत लोन व्यवसाय खड़ा किया है। मध्य प्रदेश में होम लोन और बिजनेस लोन की मांग लगातार बढ़ रही है, जो उभरते शहरों और कस्बों के विकास के कारण बढ़ रही है। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 05.09