जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर रेल मंडल कार्यालय प्रांगण में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक तलरेजा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार एवं सुनील टेलर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रजनीकांत साहू, मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी पंकज सिंहा, संदीप शर्मा, शचिपति नंदन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 05.52