राज्य
16-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली साइबर पुलिस ने आनंद कुमार नामक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 से अधिक महिलाओं से लगभग 2 करोड़ रुपये ठग चुका है। दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित 24 परगना, बंगाल का रहने आनंद कुमार डेटिंग और मेट्रिमोनियल एप पर डाॅक्टर, प्रोड्यूसर, वकील, बिजनेसमैन आदि की नकली प्रोफाइल बनाकर 500 से अधिक महिलाओं को धोखा दे चुका है। निजी कंटेंट को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपी के पास से बरामदगी चार स्मार्टफोन, आठ सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, चार सोने के ब्रेसलेट, पांच सोने की चेन बरामद किए गए। इस तरह के अपराधों में उसकी पहले भी दो बार संलिप्तता मिली है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/अप्रैल /2026