राज्य
16-Apr-2026


जयपुर (ईएमएस)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुड़े नए लाभार्थियों से बीकानेर जिले की नोखा नगरपालिका के सभागार में संवाद किया तथा उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र सौंपे। यहां आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाभार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। खाद्य सुरक्षा में नाम जुडऩे के पश्चात बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां पहुंचे और इस राहत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खाद्य मंत्री का आभार जताया। सभी लाभार्थियों ने खाद्य मंत्री का भव्य अभिनन्दन किया।सभा को संबोधित करते हुए श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि मंत्री अपनी विधानसभा सहित समूचे क्षेत्र में जाएं और सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ आमजन की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि नोखा उनका ननिहाल है। इस नाते यहां के लोगों के सुख-दु:ख में भी वे हमेशा उनके साथ रहेंगे। साथ ही, यहां के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने यहां से जुड़ी यादें साझा की और कहा कि यहां के लोग अपनी प्रत्येक समस्या से उन्हें अवगत करवाएं। इनका समयबद्ध समाधान करवाया जाएगा। गोदारा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 4 करोड़ 46 लाख लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/ 16 अप्रेल 2026