ट्रेंडिंग
17-Apr-2026
...


- कोठी को चारों ओर से घेरा, सीआरपीएफ जवान तैनात, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप लुधियान, (ईएमएस)। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी के रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार सुबह ईडी की टीमों ने मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के ईडी के अधिकारी लुधियाना पहुंचे और संजीव अरोड़ा की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच में किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें घर के अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि आने वाले घंटों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद से ही शहर के सियासी माहौल में भारी गहमागहमी देखी जा रही है। बता दें अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें जालंधर, कपूरथला और गुरुग्राम समेत कई ऐसे ठिकाने थे, जहां पर ईडी ने दबिश दी थी। सिराज/ईएमएस 17अप्रैल26