क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मप्र उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुलदीप पाठक के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र सिटी सेंटर वेलफेयर सोसायटी के विधिवत सम्पन्न हुए त्रैवार्षिक चुनाव पश्चात सर्वानुमति से पारस बोहरा अध्यक्ष, मनोज गंगवाल उपाध्यक्ष, हर्ष डोसी सचिव, निलेश गुरानी सह सचिव तथा अब्दुल मतीन कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में सर्वश्री विमल सिंह घोडावत, सौरभ माहेश्वरी, आनंद लुहाडिया, महेश खियानी, मनीष पटेल एवं विजय मारू मनोनीत किए गए। नवनियुक्त कार्यकारिणी शीघ्र ही सोसायटी के बैनर तले अपने कार्यों की शुरुआत करेगी। आनंद पुरोहित/ 17 अप्रैल 2026