क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


- कब्जे से चोरी गया माल-मशरूका बरामद - उसे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में रात्रि के समय छत की शीट तोड़कर चोरी करने वाले कथित आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कथित आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर जप्त की गई है। प्रार्थी राजेश कुमार कश्यप द्वारा 01 अप्रैल को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 30 मार्च की रात्रि से 01 अप्रैल की सुबह के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उनकी लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की छत में लगी शीट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान से विभिन्न उपकरण चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान में 03 रमदा मशीन, 01 बड़ा ड्रिल मशीन, 02 छोटे ड्रिल मशीन, 02 कटर मशीन, 01 ग्राइंडिंग मशीन, 02 हथौड़ी एवं 02 पेचकस शामिल थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। 17 अप्रैल को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तब उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। - 19 अप्रैल / मित्तल