-बसवेश्वर के विचारों को बताया सामाजिक न्याय और समानता का मार्ग नई दिल्ली,(ईएमएस)। राजनाथ सिंह ने बसव जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस दिन को महान संत और समाज सुधारक बसवेश्वर के आदर्शों को याद करने का अवसर बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि जगद्गुरु बसवेश्वर ने समाज को समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बसवेश्वर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें। राजनाथ ने कहा कि बसवेश्वर की शिक्षाएं न केवल भारतीय समाज, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके विचार लोगों को एक करुणामय, न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। बसव जयंती के इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां संत बसवेश्वर के जीवन और उनके योगदान को याद किया जा रहा है। हिदायत/ईएमएस 20अप्रैल26