राज्य
20-Apr-2026
...


पटना,(ईएमएस)। बिहार के मानपुर शहरी क्षेत्र के भुसुंडा सड़क किनारे रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में करीब 10 दुकानें और एक मकान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सारा सामान राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। फल विक्रेता ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वे वहां पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। वहीं, चिकेन दुकान के ने बताया कि करीब लाखों रुपये मूल्य के मुर्गे जलकर मर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस अग्निकांड में फल, चिकेन, पलंग, जनरल स्टोर, गुमटी और चार पहिया फेरी ठेला समेत करीब 10 दुकानें और पशु भी आग के लपटे में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। बताया जाता है कि भुसुंडा क्षेत्र में सड़क किनारे लकड़ी की दुकानें, और झोपड़ियां ज्यादा संख्या में हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। दिन में यह इलाका काफी व्यस्त रहता है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। - सिराज / ईएमएस 20 अप्रैल 26