विजयवर्धनी शाखा भोपाल ने आश्रयहीनों तक पहुंचाई मदद भोपाल (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, पद्मावती संभाग की विजयवर्धनी शाखा, भोपाल द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए “ *अपना घर*” आश्रम में निवासरत आश्रयहीन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत संस्था की महिलाओं ने दाल, चावल, आटा, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए*। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्यों ने कहा कि *“खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियाँ साझा कर हमें आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ।” संस्था का उद्देश्य केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना भी है। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि सभी मिलकर प्रयास करें तो समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता संभव है और छोटी-छोटी खुशियों को भी विशेष बनाया जा सकता है। “अपना घर” आश्रम परिवार ने संस्था द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। हिदायत खान , 20 अप्रैल 2026