क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) फादर थॉमस मैथ्यूज बिशप इन्दौर के मुख्य आतिथ्य तथा फादर सिबी जोसेफ, सचिव, इंदौर डायोसिस, एवं वर्तमान प्राचार्य फादर जोलीचन के विशेष आतिथ्य में सेंट पॉल हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में सन् 1976 बैच के छात्रों का गोल्डन जुबली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यापक तेजकुमार बम और सीपी झंवर को सम्मानित किया गया। समारोह संयोजक डॉ. सुनील नारंग के अनुसार पिछले पांच दशकों से हमने अपने सपनों का पीछा किया, अपने कॅरियर बनाए व अपने परिवार बसाए। हमने सफलताओं का जश्न मनाया एवं कठिन समय का सामना भी किया। उन्होंने 50 वर्षों की इस यात्रा के लिए सबको शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुल 30 छात्र देश-विदेश से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सभी ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. आदित्य अग्रवाल और अशोक दासवानी ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। अंत में राजू सेठी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। - आनंद पुरोहित/ 21 अप्रैल 2026