खेल
21-Apr-2026
...


सातवें नंबर पर पहुंची अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 99 रनों की जीत से मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 की अंकतालिका में भी खास लाभ मिला है। इस जीत से मुंबई की टीम अंक तालिका में तीन स्थान ऊपर आकर सातवें नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई के अब छह मैचों में 4 अंक हो गये हैं। इस जीत से वह चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं से भी आगे हो गयी है। केकेआर के अब तक 7 मैचों में 3 अंक ही हैं, जबकि सीएसके और सुपर जायंट्स के भी मुम्बई के बराबरी ही 4-4 अंक हैं पर बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई उनसे आगे है। वहीं गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ ही अंक तालिका में छठे स्थान पर है। ऑरेंज कैप : हेनरिक क्लासेन वहीं सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की दौड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन छह मैचों में 283 रनों के साथ ही शीर्ष पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 रन बनाए जिससे उनके पांच मैचों में कुल 265 रन हैं। आरसीबी के विराट कोहली 247 रन के साथ तीसरे जबकि राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ ही चौथे और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 230 रनों के साथ ही पांचवें नंबर पर हैं। पर्पल कैप : अंशुल कम्बोज सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की दौड़ में नंबर एक पर हैं। कम्बोज नेछह मैचों में 13 विकेट लिए हैं। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेट के साथ ही दूसरे जबकि कसीगो रबाडा कुल 10 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। ईएमएस 21 अप्रैल 2026