क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


रायगढ़(ईएमएस)। जिले के रैरुमाखुर्द चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने नशे की हालत में मिली अपनी पत्नी की लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गणेश कोरवा अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28) के साथ अमलझरिया इलाके में महुआ बीनने गया था। प्यास लगने पर उसने पत्नी को पानी लाने घर भेजा, लेकिन वह देर तक वापस नहीं लौटी। अगले दिन जब गणेश उसे तलाशते हुए तालाब के पास पहुंचा, तो सुकांति नशे की हालत में वहां पड़ी मिली। उसे उठाने की कोशिश में असफल होने पर गुस्से में आकर गणेश ने पास पड़ी लकड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर लौट आया और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भाभी सुशीला कोरवा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)21 अप्रैल 2026