- निगम कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक, जनगणना, पेयजल, सफाई और राजस्व वसूली की समीक्षा - स्व गणना के लिए शहरवासियों से अपील बिलासपुर (ईएमएस)। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे की अध्यक्षता में आज आयोजित समीक्षा बैठक में गर्मी के मौसम में पेयजल की समुचित उपलब्धता, जनगणना की तैयारियों, स्व-गणना के लिए नागरिकों को प्रेरित करने, राजस्व वसूली तथा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निगम कमिश्नर ने निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी न हो। सभी वार्डों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा संभावित संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर एवं अन्य माध्यमों से वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी रखें। जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। इसके अलावा सफाई के विषय में निगम कमिश्नर ने कहा कि सर्वेक्षण के तहत सभी कार्य मिशन मोड पर करें,इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन कमिश्नरों को अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की मॉनिटरिंग और नाली सफाई कार्य का सतत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और बकायादारों के खिलाफ नियम अनुरूप कार्रवाई के भी निर्देश दिए है।निगम कमिश्नर ने अधोसंरचना और 15वें वित्त एवं अन्य मद के तहत शहर के विभिन्न स्थानों में सीसी सडक़,नाली,उद्यानों का विकास और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक ठेकेदारों को निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के विशेष निर्देश दिए है। खुद से भर सकते हैं ऑनलाइन जनगणना की जानकारी 1 मई से डोर टू डोर जनगणना शुरू हो जाएगी,उससे पहले 30 अप्रैल तक नागरिक घर बैंठे अपनी जानकारी इस द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ लिंक पर क्लिक कर भर सकते हैं। ऑनलाइन स्व जनगणना प्रपत्र भरने के बाद एक आईडी प्राप्त होगा जिसे जनगणना करने घर पहुंचे कर्मी को बताना होगा। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान सुरक्षित है। - मनोज राज 21 अप्रैल 2026