क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


बालोद(ईएमएस)। जिला मुख्यालय स्थित बीईओ कार्यालय बालोद कई वर्षों से एक स्कूल भवन के छोटे से कमरे में संचालित हो रहा है। स्थायी भवन न होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजाना कार्य संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इससे दस्तावेजों के रख-रखाव, बैठक आयोजन और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, नए बीईओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आईटीआई के पास भूमि का आवंटन कई वर्ष पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थायी भवन की कमी के कारण बीईओ कार्यालय के कामकाज पर लगातार असर पड़ रहा है, जिससे शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)21 अप्रैल 2026