जबलपुर, (ईएमएस)। बड़ा जैन मंदिर गढ़ा में भव्य भेदी प्रतिष्ठा के शुभारंभ में प्रथम दिवस मुनि संघ के पावन सानिध्य में सौधर्म इंद्र सहित सभी इंद्र- इंद्राणियों एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नरेश भैया, बा. ब्र. डॉक्टर कल्पना दीदी, बा. ब्र बबली दीदी, बा. ब्र. हिमांशु भैया ब्र. राजेश भैया एवं सकल समाज की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण अत्यंत भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण का सौभाग्य उत्तम चंद जैन- श्रीमती शोभा जैन , लखमीचंद जैन -श्रीमती सुशीला जैन को प्राप्त हुआ।मीडिया प्रभारी नीरज नारद ने बताया कि इसी क्रम में भव्य घटयात्रा, अभिषेक पूजन ,शांति धारा एवं मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन हुए ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। घटयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का वातावरण बना रहा और मंगलाचरण के स्वर गूंजते रहे। सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 01.26