21-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। आबकारी नीति मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु विधासनभा चुनाव के लिए द्रविण मुनेत्र कषगम के प्रचार में चेन्नई पहुंचे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं कल यहां था। मैं वापस जाकर आदेश पढ़ूंगा। मैंने अपनी बात अदालत के समक्ष रख दी है। मैं उससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम सभी परिसीमन विधेयक का विरोध करने में एकजुट हैं, क्योंकि यह लोकतंत्र पर हमला है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। दक्षिणी राज्यों के साथ भेदभाव होगा। मेरा मानना है कि एमके स्टालिन (सीएम तमिलनाडु) बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, और जो भी अच्छा काम कर रहा है, उसका समर्थन किया जाना चाहिए। बीजेपी को ज्यादा महत्व मत दीजिए। तमिलनाडु में बीजेपी की कोई मौजूदगी नहीं है। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ अप्रैल /2026