लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड के टेनिस स्टार जैक ड्रेपर चोटिल हो गये हैं। इस कारण वह इटली की राजधानी रोम में इसी माह के अंत में शुरुा होने वाले इटालियन ओपन में भी नहीं खेलेंगे। ड्रेपर के घुटने में चोट लगी है। इसी कारण वह मैड्रिड ओपन से भी बाहर हैं। ड्रेपर के नहीं खेलने से उनके प्रशंसकों को निराशा हुई है। ड्रेपर कुछ समय पहले ही हड्डी में चोट से उबरे थे । उस चोट के कारण वही व विंबलडन से भी बाहर रहे थे। अब मैड्रिड के बाद रोम से उनके नाम वापस लेने से उनकी फिटनेस को लेकर चिन्ता जतायी जा रही है हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि वह 18 मई से शुरु हो रहे फ्रैच ओपन में खेल सकते हैं। घुटने की समस्या से वह पहले भी परेशान रहे है। इसी के कारण वह मोंटे कार्लो मास्टर्स में भी नहीं खेल पाये थे। इसके अलावा बार्सिलोना में भी क्ले कोर्ट मैच के बीच में ही उन्हें हटना पड़ा था। इससे साफ है कि घुटने की चोट उनके लिए बड़ी परेशानी बन रही है। ड्रेपर ने रोम ओपन से बाहर होने की घोषणा करते हुए कहा, मेरे घुटने की नस में चोट बढ़ जाने के कारण मैं रोम में नहीं खेल पाऊंगा। साथ ही कहा कि मैं इस बार से राहत का अनुभव कर रहा हूं कि मुझे कोई बहुत गंभीर चोट नहीं है और तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि मैं फ्रेंच ओपन तक ठीक हो जाउंगा। जिससे मेरा वापसी का इरादा है। गिरजा/ईएमएस 22 अप्रैल 2026