व्यापार
22-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजारों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई। निवेशकों को चिंता है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने के बाद भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक बना रह सकता है। हैंग सेंग और कोस्पी क्रमशः 1.11 प्रतिशत और 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं इस रुझान के उलट जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.83 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने के बाद एशियाई सत्र में अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स में तेजी देखी गई। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक ईरान एक साझा समाधान प्रस्ताव पेश नहीं करता। एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल फ्यूचर्स क्रमशः 0.60 प्रतिशत और 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, पिछले सेशन में नैस्डैक कंपोजिट और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज दोनों 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 भी 0.63 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। सतीश मोरे/22अप्रैल ---