27-Apr-2026
...


पटना, (ईएमएस)। पटना जिले में हुए नाबालिग बच्ची हत्याकांड का बिहार पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय अनुसंधान के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अभियुक्त रंजीत कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इस संबंध में कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजी और सतर्कता से काम करते हुए इस जघन्य अपराध का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संतोष झा- २७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस