क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


- गोदाम से 90 हजार, घरों से लाखों के जेवर चोरी जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल गोहलपुर व अधारताल थाना क्षेत्रों में चोरी को अलग-अलग वारदातों में अज्ञात चोरों ने एक नमकीन गोदाम का ताला तोडक़र 90 हजार कैश, व दो घरों से कीमती जेवर पार कर दिए। तीनों प्रकरणों में चोरी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। नमकीन गोदाम से 90 हजार चोरी ... माढ़ोताल थानांतर्गत कटंगी रोड शंकर नगर में आकाश नमकीन के गोदाम का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ड्राज में रखे 90 हजार नगदी ले गए। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि मढ़ई मस्जिद रांझी निवासी रमेश साहू कटंगी रोड शंकर नगर में आकाश नमकीन के गोदाम में मैनेजर का काम करता है। गत 24 अप्रैल को रात 8 बजे उन्होंने गोदाम के सटर का ताला बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह लगभग 10.30 बजे गोदाम पहुंचे तो देखा कि सटर का ताला गायब था। सटर आधी खुली थी। अंदर जाकर देखा तो गोदाम का ड्राज भी खुला था। जिसमें रखे 90 हजार रुपये गायब थे। घर से बाई ने साफ किए लाखों के जेवर .... गोहलपुर थानांतर्गत कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी श्रीमती सीमा पांडे ने कल दोपहर एक सोने की 5-6 ग्राम वजनी डायमंड अंगूठी व 10 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट बेडरूम की अलमारी में साड़ी के नीचे उतार कर रख दिया था। उस समय घर में गीताबाई व भारती बाई झाड़ू, पोंछा लगाने का काम कर रही थी। दूसरे दिन अंगूठी व ब्रेसलेट लॉकर में रखने के लिए ढूंढ़ा तो दोनों जेवर गायब थे। दो दिनों से घर में कोई नहीं आया है। सीमा को शक है कि काम वाली बाईयों ने ही जेवर पार किए हैं। एक अन्य घटना में अधारताल थानांतर्गत निर्भय नगर में श्रीमती सुधा बागरी के घर से किसी ने सोने का हार माला, मंगलसूत्र, झुमके व कड्डोरा पार कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 27 अप्रैल 2026/ 04.02