क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। गढ़ा थानांतर्गत कल रात 10 बजे पिसनहारी मढिय़ा में बारात लगाने आये घोड़ा बग्घी वाले से एक बदमाश ने शराब पीने एक हजार रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर बग्घी वाले की जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। गढ़ा पुलिस ने बताया कि अंधमूक बायपास निवासी समीर खान घोड़ा बग्घी का काम करता है। कल रात 10 बजे वह पिसनहारी मढिय़ा में बारात लगाने गया था। तभी फरीद खान आया और समीर से शराब पीने एक हजार रुपये मांगे। मना करने पर फरीद ने गालीगलौज कर समीर की जांघ में चाकू मार दिया। सुनील साहू / मोनिका / 27 अप्रैल 2026