क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। जेईई मेन्स 2026 के परिणाम में ऑल इंडिया गर्ल्स कैटेगरी में नारायणा की छात्रा आसना एम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं विभिन्न विषयों में 60 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल की है। ऑल इंडिया रैंक 100 में ओपन कैटेगरी के 29 छात्र शामिल हैं, जबकि एआईआर 1000 में ओपन कैटेगरी के 171 छात्र अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। नारायणा कोचिंग सेंटर जबलपुर के 19 छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें देव कुंदनानी 98.77, अथर्व श्रीवास्तव 98.22, नयन लखेरा 97.64, श्रृष्टि शुक्ला 96.52 और आशी सिंह 95.63, विश्वरूप शर्मा 94.26 प्रतिशत प्रमुख रहे। सुनील साहू / मोनिका / 27 अप्रैल 2026