- 17 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जबलपुर (ईएमएस)। जिला पुलिस बल द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 200 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 85 हजार 500 रूपये समन शुल्क वसूला गया। कंट्रोलरुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 17 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 49 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 9 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 16 गैरम्यादी, 16 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 25 जमानती वारंट तामील किये गये तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 9 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 67 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 9 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी। सुनील साहू / मोनिका / 27 अप्रैल 2026