कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जीजा के बालको नगर अंतर्गत आजाद नगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक मकान में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। एक निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति पिछले दिनों आवश्यक कार्य से अपने गृह प्रदेश बिहार गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने अपने महंगे आभूषण उसके पास रख दिए थे ताकि सुरक्षित रहें। इस बीच उसके बिहार जाने के दौरान घर पर चोरी की घटना घटित हुई, जिसमें लगभग 10 लाख के आभूषण चोरी हो गए। बालको नगर पुलिस ने पीडि़त पक्ष की सूचना पर चोरी का मामला दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इसमें अलग-अलग एंगल को शामिल किया गया और गुप्तचरों से भी जानकारी हासिल की गई। आखिरकार पुलिस के हिस्से में सफलता आई। पुलिस ने बताया कि कथित आरोपी के कब्जे से घर से चोरी किया गया काफी सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। - 27 अप्रैल