क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल और ओमती थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर बदमाशों ने तीन लोगों पर चाकू व बेस बॉल के डंडे से हमला कर घायल कर दिया| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती माढ़ोताला निवासी 30 वर्षीय अभिषेक रैकवार गत दिवस अपने पिता लक्ष्मीनारायण और भाई अभय के साथ पनागर से हथना जा रहा था, तभी रास्ते में दाउ मैरिज गार्डन के पास प्रिंस रजक, नीलेश कोल, साहिल कोल, रोहित कोल मिले और शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करते हुए मारपीट कर चाकू से तीनों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(1), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी तरह ओमती में भरतीपुर निवासी 34 वर्षीय विजय सोनकर गत रात लगभग 12.10 बजे स्टेशन के पास स्थित अपनी खाने की दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था जैस ही अपने घर के पास पहुंचा तभी आकाश चौधरी, शीबू सोनकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिला और जबरन उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगा, रुपये देने से मना करने पर तीनों ने मारपीट कर बेस बॉल के डण्डे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 27 अप्रैल 2026