जबलपुर (ईएमएस)। मझौली थाना क्षेत्र में रोड पार होर रहे एक व्यक्ति को एक बाईक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार काकरदेही मझौली निवासी हरिलाल चौधरी सोमवार की सुबह पूरे परिवार के साथ पन्ना जाने के लिए बस के इंतजार में रोड किनारे खड़े थे| लगभग 9 बजे हरिलाल चौधरी कुछ सामान लेने के लिए रोड पार कर रहे थे तभी एक बाईक क्रमांक एमपी 21 जेजे 7014 के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए| घायल को उपचार के लिए शासकीय मझौली अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया। ईएमएस / 27 अप्रैल 2026