क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। नाला चैनेलाइजेशन के लिए लोगों के घरों के बाहर बने कदीमी ओटले तोड़ने से लोगों में नाराजगी का माहौल है सिंधीपुरा गेट से डोली वाडा तक सड़क किनारे बनी ओपन नालियों में बड़े पाइप डालकर रोड चौड़ा करने का कार्य जारी है इसके तहत बुधवार चौराहा से सिंधीपुरा गेट की ओर जाने वाले मार्ग की दोनों ओर की नालियों में लगभग 12 इंच के फ्लेक्सिबल बड़े पाइप डालने का कार्य जारी है इसके लिए उर्दू मैदान के निकट दोनों और बने मकान के ओटले तोड़े गए इसके पीछे उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि जहां इस प्रकार अंडरग्राउंड ड्रेनेज करने से इस मार्ग पर होने वाले जल भराव को समाप्त किए जाने का प्रयास है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार रोड के दोनों ओर की ओपन नालियों को बंद करने से रोड चौड़ा होगा नगर निगम की इस कवायत पर उंगलियां भी उठती दिखाई दे रही है लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि जब बड़ी-बड़ी ओपन नालियों के होने के बावजूद सिंधीपुरा रोड पर सर्वाधिक जल भराव की स्थिति देखने को मिली है लेकिन अब इस प्रकार छोटे-छोटे चेंबर के भरोसे जल भराव की स्थिति दूर होने का दवा किया जा रहा है यह कैसे मुमकिन होगा इस बात का खुलासा आने वाले दिनों में भारी वर्षा होने पर ही लगाया जा सकता है अगर फिर जल भराव की स्थिति बनी तो इसका जिम्मेदार कौन नगर निगम शहर की ओपन नालियों को बंद कर उनमें लगभग 12 इंच के पाइप दाल चैंबर बनाकर जल भराव को रोकने का प्रयास कर रही है सिंधी पुरी रोड के कार्य पूरा होते ही लोहार मंडी रोड पर कार्य किए जाने की उम्मीद है क्योंकि यहां आमदनी में भी नालिया ओवरफ्लो होकर रोड पर गंदा पानी बहने की शिकायत आम है। अकील आजाद/27/04/2026