क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव ने सोमवार को पमरे के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह से यूनियन प्रतिनिधि मंडल के साथ सौजन्य मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, सिंटू सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे. महाप्रबंधक श्री सिंह से मुलाकात के दौरान का. मुकेश गालव ने पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों, जबलपुर, कोटा व भोपाल के अलावा कारखानों में लंबित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। - 27 अप्रैल 2026/ 06.22