बस्ती (ईएमएस)। धनुषधारी चतुर्वेदी संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अजसा कंप्युटर इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित श्री वशिष्ठ धाम महोत्सव कार्यक्रम बादशाह हाल सभागार में सम्पन्न हुआ । आयोजक धनुषधारी चतुर्वेदी ने बताया कार्यक्रम का आडिशन पहले चरण में हुआ था । इस कार्यक्रम में शहर के कलाकारों को एक मंच पर अपनी कला प्रदर्शन करने एक अच्छा अवसर मिला । संयोजक अच्युत शुक्ल ने बताया कि इस कार्यक्रम में नृत्य , संगीत , कला , मॉडलिंग एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुआ । संगीत में अर्पित भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,नृत्य में आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेखन में निधि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कला में अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मॉडलिंग में सैफ अली , वैष्णवी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मण्डल में शुभम शाहू, शिवेन्द्र पंडित, शिवांश पाण्डेय रहें। कार्यक्रम का संचालन अंजली पाण्डेय, नागेन्द्र शुक्ल ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, भावेश पाण्डेय, मन्नू सिंह, अखिलेश पाठक, मनमोहन श्रीवास्तव, आरती देवी, जया शुक्ला, रवि पटेल, राहुल श्रीवास्तव, डॉक्टर डी के गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अरुणेश सिंह, लतीफ, सुहैल, आदर्श, हर्ष, यथार्थ, मणि, आलोक के साथ ही बड़ी संख्या में संगीत और कला प्रेमी उपस्थित रहे। ईएमएस / 27/04/2026