क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। सोमवार को बीआरसी परशुरामपुर पर शिक्षकों की बैठक में संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा इस कठिन दौर में सभी शिक्षक एकजुट हो और संगठन के बैनर चले संघर्ष करें। कहा कि निकट भविष्य में टेट से मुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, 17140 और 18150 का भुगतान सहित यह सभी मुद्दे संघर्ष से ही सफल होंगे। कहा कि सभी शिक्षक एकजुट होकर दरी पर बैठकर एक साथसंघर्ष करें सफलता अवश्य मिलेगी । बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र दुबे, संरक्षक सतीश शंकर शुक्ला, मंत्री राजीव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रविंद्र नाथ सहित कई पदाधिकारी ने संबोधित किया । कहा कि इस समय शिक्षक अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, पुरानी पेंशन की बहाली और टेट से मुक्ति के लिये एकजुट होकर संघर्ष की धार को तेज करना होगा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बडकऊ वर्मा, डायट मेनटर अलाउद्दीन तथा सभी एआरपी के साथ ही अरविंद पाण्डेय, भरत राम उपेंद्र पाण्डेय, नवनीत मालवीय, बद्री विशाल, विनय मिश्रा, पूनम देवी, अमिताभ मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, प्रतिभा निषाद, राम तीरथ जायसवाल, महादेव, धर्मेंद्र, भगवान दास सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। ईएमएस / 27/04/2026