क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। एम्स भोपाल चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा न्यूरोलॉजी विभाग के सहयोग से एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों के लिए मिर्गी के उपचार विषय पर एकीकृत शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन न्यूरोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका वी कश्यप ने किया। उन्होंने मिर्गी के उपचार में उपयोग की जाने वाली प्रमुख एंटीएपिलेप्टिक दवाओं के क्लिनिकल पहलुओं को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पारंपरिक दवाओं से नई और अधिक सुरक्षित तथा प्रभावी दवाओं की ओर बदलाव हो रहा है। सत्र के दौरान रिफ्रैक्टरी मिर्गी के उन्नत उपचार विकल्पों पर भी संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिससे छात्रों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की समझ विकसित हुई। इस एकीकृत सत्र ने विद्यार्थियों को दवाओं के व्यावहारिक उपयोग और रोग प्रबंधन की गहरी जानकारी प्रदान की। साथ ही यह पहल फार्माकोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभागों के बीच समन्वित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। - 27 अप्रैल, 2026