खेल
30-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए आईपीएल के इस सत्र में तेज गेंदबाज भुवनेश्वनर कुमार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी को देखते हुए अब उनकी भारतीय टीम में वापसी होनी चाहिये। कैफ के अनुसार भुवनेश्वर इस बार सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप के भी दावेदार हैं और उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रही है। ऐसे में उनके नाम पर फिर से विचार होना चाहिये। उन्होंने का कि इस सत्र में भूवी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ से विरोधी बल्लेबाजों को कोई अवसर नहीं दिया है। उन्होंने अलग-अलग हालातें में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने केवल 3 ओवर में ही 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे। कैफ का कहना है कि जब भुवनेश्वर शुरुआत में आये थे तभी ऐसी गेंदबाजी करते थे। कैफ ने कहा: जब वह 17 साल के थे, तब मैंने उनकी स्विंग और कंट्रोल देखकर उन्हें टीम में शामिल करने की मांग की थी। रणजी फाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया था। कैफ ने साथ ही कहा: आज भी 36 साल की उम्र में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और दुनिया के टॉप बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। इसलिए उनकी टीम इंडिया में वापसी होनी चाहिये।जिस प्रकार से वह खेल रहे हैं उससे साफ है कि उम्र एक नंबर है और उसका प्रदर्शन से लेन-देना नहीं है। इसके अलावा जिस प्रकार वह दबाव में शांत रहते हुए योजनाओं को अमल में लाते है वह सबसे अहम बात है। ऐसे में उनके वर्तमान फार्म को देखते हुए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिये। इससे टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। गिरजा/ईएमएस 30 अप्रैल 2026