30-Apr-2026
...


मैड्रिड (ईएमएस)। रियल मैड्रिड की ओर से ला लिगा फुटबॉल में खेल रहे फ्रांस के स्टार फुटबॉलर कायलान एंबापे चोटिल हो गये हैं ऐसे में उनका इस लीग में आगे खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। अगर एंबापे बाहर होते हैं तो ये रियल के लिए एक बड़ा झटका होगा। 10 मई हो बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में भी वह शायद ही खेल पाये। यहां तक कि जून में होने होने वाले विश्कप में भी उनके खेलने पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्टार खिलाड़ी को रियल बेटिस के खिलाफ मैच में मांसंपेशियों में खिंचाव आ गया था। उसी कारण वह मैच समाप्त होने से पहले ही मैदान से बाहर हो गये थे। क्लब के अनुसार, एम्बाप्पे के बाएं पैर की सेमीटेंडिनोसस मांसपेशी में चोट पाई गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई है। रियल मैड्रिड ने कहा है कि खिलाड़ी की रिकवरी पर नजर रखी जा रही है और उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा। एम्बाप्पे ने इस सत्र में अब तक 24 गोल किये हैं। ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा। गिरजा/ईएमएस 30 अप्रैल 2026