जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर साहित्यिक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था के तत्वाधान में आज शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में कल्याण, आनंद, को समर्पित एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें दिशा दर्शन राजेश पाठक प्रवीण मुख्य अतिथि डॉ अशोक तिवारी सागर विशिष्ट अतिथि राकेश पैगवार रहे,संस्था के संस्थापक डॉक्टर अनिल कुमार कोरी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया| कार्यक्रम का संयोजन राजेश तिवारी ने किया , संगीत संयोजन दिनेश खड़ेतिया ने किया| संस्था की संरक्षक सरोज संतोषी , निर्देशिका विनीता पैगवार का विशेष योगदान रहा, इस अवसर पर एक से एक बढ़कर सुमधुर गीत प्रस्तुति संदीप बनोधा, सलिल तिवारी पी . डी. दीक्षित, प्रमोद पाटकर राजा बेंज, रितेश पैगवार,सुशील श्रीवास्तव , तुलसी राय,डॉ आज्ञा मिश्रा,माया पांडे , निहारिका वैशाली कुरवाने,खुशबू पैगवार ,रागश्री कोरी ,प्रो .नेहा खरे, संध्या पाटकर, शिप्रा नाथ, राधा थापा , इंजी . अरूण भटनागर, कमलकांत उपाध्याय ने दी| कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू गोरे ने किया| कार्यक्रम में गीत हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, प्यार जिंदगी है, आजा तुझको पुकारे मेरे गीत, हमसफर मेरे हमसफर बड़ी दूर आए हैं सजे दिल छेद दे क्या हंसी रात है, किसी पे दिल अगर आ जाय तो क्या होता है आदि गीतों की प्रस्तुति हुई| सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026