क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा, जो कि विश्व व्यापी रूप में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। गायत्री परिवार ट्रस्ट ने जिला, शहर और तहसीलों को मिलाकर बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर ग्यारह हजार घरों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ करने का लक्ष्य रखा है। गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी बृज बिहारी शर्मा ने इस अभियान में सभी आस्थावान परिजनों को जुडऩे की अपील की है। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026