जबलपुर (ईएमएस)। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ मनदीप शर्मा के प्रयासों के फल स्वरुप ज्ञान, शोध एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासकीय स्वायत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जबलपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय से कुल सचिव डॉ एस एस तोमर ने हस्ताक्षर किए वहीं आयुर्वैदिक कॉलेज से प्राचार्य डॉ एल एल अहिरवार ने हस्ताक्षर किए । इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। समझौते के अंतर्गत संयुक्त शोध परियोजनाओं का संचालन, छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान, कार्यशालाओं, सेमिनारों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन तथा पारंपरिक एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्यों में डॉ राजेश शर्मा, डॉ सुदिप्ता घोष, डॉ अमिता दुबे, डॉ एल एल अहिरवार, डॉ मनोज सिंह एवं डॉ पंकज मिश्रा शामिल थे। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026