क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


- अवैध कब्जा न हटा तो थाने का घेराव करेगी आजाद समाज पार्टी बस्ती (ईएमएस)। 3 मई को घर पर बेटी की शादी है और दबंग पड़ासी सुलहनामे के बावजूद दरवाजे के सामने से अवैध कब्जा हटवाने को तैयार नहीं है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी निवासिनी श्यामकली पत्नी राम सुरेश ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर बेटी की शादी से पहले घर के सामने से अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया है। उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में श्यामकली ने कहा है कि उसके पड़ोसी बब्लू पुत्र राम धीरज के मकान निर्माण कार्य हो रहा था कोई असुविधा न हो मदद की मंशा से उसने अपने घर के सामने ईंट इत्यादि रखवा दिया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वह जगह खाली करने के लिए बार बार कहती रही पर वो लोग जमीन हड़पने की नियत से आना कानी करते रहे। थाना पैकोलिया में दोनो पक्षो के बीच गांव के सम्भ्रान्तगणो के सामने इस शर्त पर सुलह हुआ था कि 15 दिन के अन्दर उक्त जमीन खाली कर देगें । ऐसा न होने पर उसने उपजिलाधिकारी हर्रैया को प्रार्थना पत्र दिया। किन्तु विपक्षी पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण लोगो की सह पर जमीन खाली नही कर रहा है । मामले की सूचना मिलने पर आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी विशाल कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, हर्रैया विधानसभा के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। चेतावनी दिया कि यदि विवाह से पूर्व 2 मई तक दरवाजे के सामने से अवैध कब्जा न हटा तो वे थाने का घेराव करने को मजबूर होंगे। .../ 30 अप्रैल /2026