नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी जिले के साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो ठगों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है, इसमें एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी भी शामिल है। पिछले एक साल में इस गिरोह ने हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 50 लोगों से 68 लाख रुपये की ठगी की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुड्डा लाहोरा निवासी गुरविंदर शर्मा व शास्त्री नगर सेक्टर 13 निवासी प्रदीप दूबे के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल व दो म्युल खातों की पासबुक मिली है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रावल ने बताया कि मंडावली निवासी सुमित कुमार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके वाट्सअप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जब उसने बात शुरू की तक मैसेज करने वाले ने अपना नाम इशिता प्रज्ञा बताया। महिला ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि कंपनी शेयर मार्केट में रकम लगवाती है। अच्छा मुनाफा मिलता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/30/अप्रैल /2026