जबलपुर (ईएमएस)। क्षत्रिय राजपूत समाज जबलपुर द्वारा गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जी.एस. ठाकुर के समर्थन में सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक जबलपुर को ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने आरोप लगाया कि श्री ठाकुर के विरूद्ध की जा रही शिकायतें सुनियोजित षडयंत्र के तहत उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छबि को धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। समाज का कहना है कि श्री ठाकुर ने संबंधित महिला को केवल वैधानिक सलाह दी थी, इसके बावजूद उन्हें मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। इस अवसर क्षत्रिय समाज से ठाकुर रज्जन सिंह बैस, श्रीमति कल्पना सिंह, राजेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह पवार, कुलदीप सिसोदिया, मनोज सिंह भदौरिया, कुंवर सिंह, बंशीधर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, हरेश्वर सिंह, रजनीश सिंह, शिवेन्द्र सिंह, अमित सिंह, विशाल सिंह सोलंकी, संदीप सिंह ठाकुर, संजू राजपूत, अजयपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे| सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 05.03