क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन आज कथा पंडाल मोक्ष और वैराग्य के संगम का साक्षी बना। श्री सिद्ध रजत गणेश मंदिर ( चांदी वाले गणेश जी ) ललपुर रोड गौरीघाट जबलपुर मध्य प्रदेश के महंत प्रमोद महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में भागवत आचार्य पंडित इंद्र भानु महाराज ने अपनी प्रेम रस से रसीली वाणी से कथा के दौरान राजा परीक्षित को शुकदेव जी द्वारा दिए जा रहे उस परम ज्ञान का दर्शन करा रहे थे जो मृत्यु के भय को समाप्त कर देता है। सच्चा मोक्ष जो जीवित अवस्था में होना चाहिए। मृत्यु मोक्ष नहीं है यह तो जर्जर शरीर का त्याग है। जब हमारी बुद्धि और मन से सारी संकाओ का समाधान हो जाता है तब ज्ञान की प्राप्ति होती है जैसे ही सम्पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति होती है हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है। छोटे महाराज प्रमोद जी ने बताया कि कल हवन पूजन अर्चन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा में जजमान के रूप में श्रीमती अंजु कर,श्रीमती संध्या चौकसे (भीठा ),श्रीमती गीता अहिरवार, एम एल अहिरवार ,श्रीमती मीना चौहान,राजेश चौहान, श्रीमती रीना शारदा,सुरेश शारदा ,श्रीमती प्रीति शर्मा ,राजकुमार शर्मा,श्रीमती उषा गुप्ता , प्रहलाद गुप्ता,श्रीमती पुष्पा शर्मा , रूपनारायण शर्मा श्रीमती राजकुमारी तिवारी, रामस्वरूप तिवारी,श्रीमती पुष्पा शर्मा ,श्रीमती सुधा जायसवाल, श्रीमती सेफली, आशीष डे, श्रीमती मधु ,संजय मिश्रा थे। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 05.58