क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


- एसडीएम मेहगांव ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण गेहूं की तुलाई एवं सुरक्षित भंडारण के दिए निर्देश भिंड ( ईएमएस ) | कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले में संचालित उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा द्वारा कृषि उपज मंडी मेहगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए तुलाई व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता एवं भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से क्रय किए जा रहे गेहूं की तुलाई पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अनाज को वैज्ञानिक पद्धति से रखा जाए, जिससे उसकी गुणवत्ता सुरक्षित बनी रहे। साथ ही वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपार्जित गेहूं को सुरक्षित स्थानों पर रखने एवं बारिश अथवा नमी से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने केन्द्र पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उपार्जन कार्य को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।