क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


गढ़वा (ईएमएस)। जिले में भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर नजर आ रहा है।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजल से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। पोर्टल के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर विभाग की ओर से अविलंब कार्रवाई की जा रही है।दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार, 29 अप्रैल को झार जल पोर्टल पर कुल 154 मामले दर्ज किए गए। इनमें 135 मामले ऑनलाइन और 19 मामले ऑफलाइन प्राप्त हुए. प्राप्त शिकायतों में से 11 ऑनलाइन और सभी 19 ऑफलाइन मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष बचे मामलों पर विभाग की ओर से प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उनका समाधान कर लिया जाएगा।पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों के मुखिया, कनीय अभियंता और विभाग के मिस्त्रियों के साथ बैठक कर ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा करें, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत न हो। - 30अप्रैल/26