दुर्ग-भिलाई(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दुर्ग और बिलासपुर में गुरूवार को रेड मारी। दुर्ग में अमर इंफ्रा के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के निवास और दफ्तर पर दबिश दी गई, जहां टीम ने उनके आधा दर्जन फर्मों के वित्तीय दस्तावेजों और निवेश के रिकॉर्ड खंगाला। वहीं भिलाई में गोविंद मंडल के घर फैक्ट्री में भी जांच की गई। दूसरी ओर, बिलासपुर में बड़े सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार स्थित श्री राम ज्वेलर्स पर ईडी के 10 से ज्यादा अधिकारियों ने छापा मारा। यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए की जा रही है, जो अनवर ढेबर का करीबी और विवेक अग्रवाल का भाई बताया जा रहा है। विनोद उपाध्याय / 30 अप्रैल, 2026