राज्य
30-Apr-2026


जबलपुर(ईएमएस)। जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगडऩे से एक प्राइवेट कंपनी का क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 30-35 लोग सवार थे। पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं कई लोग अब भी लापता हैं। सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। लेकिन रात को समय और खराब मौसम होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विनोद उपाध्याय / 30 अप्रैल, 2026