व्यापार
01-May-2026
...


- इक्विटी, डेरिवेटिव्स समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग ठप; सोमवार को शुरू होगा कारोबार मुंबई (ईएमएस)। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 1 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग व सेटलमेंट गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं। भारतीय शेयर बाजार में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सहित सभी तरह की ट्रेडिंग बंद रही। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का शाम का सत्र (शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक) खुला रहेगा। अब बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग सोमवार, 4 मई को सामान्य समय पर शुरू होगी। मई महीने में 28 मई को बकरीद के कारण एक और बाजार अवकाश रहेगा। वैश्विक स्तर पर भी 1 मई को मजदूर दिवस के कारण एशिया और यूरोप के कई प्रमुख शेयर बाजार बंद रहे। इनमें चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली और पोलैंड जैसे देश शामिल हैं, जहां आज कारोबार नहीं हुआ। हालांकि, ब्रिटेन (यूके) और अमेरिका के शेयर बाजार अपने निर्धारित समय पर खुले हैं और वहां सामान्य ट्रेडिंग जारी रही। सतीश मोरे/01मई ---