इन्दौर (ईएमएस)। अमरीका में कार्यरत डिजाइनर इंजीनियर प्रकाश छाबड़ा के मार्गदर्शन में यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा 11वां जैन बाल एवं युवा संस्कार शिक्षण शिविर छावनी में संचालित किया जा रहा है जो 10 मई तक चलेगा। शिविर में करीब 2100 बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर में शामिल हों सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा और महामंत्री हर्ष जैन ने वहां विराजमान तीर्थकर मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी बच्चों को धर्म के प्रति अच्छे कार्य करने का संदेश दिया। शिविर में बच्चे रोज सुबह 6.30 बजे तक पहुंचते हैं, जहां सबसे पहले भगवान का अभिषेक देखते हैं। इसके बाद सभी अष्टद्रव्यों से लय-ताल के साथ पूजन करना सीखते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक 8 अलग-अलग स्तरों में उनको जैन धर्म की शिक्षा देते हैं। प्रवीण जैन ने बताया, प्रश्नों के उत्तर देने पर रोज इनाम भी मिलता है। शिविर में नवीन गोधा, कैलाश वेद, अजय मिंटा, प्रमोद पहाड़िया, अखिलेश जैन, अंतिका-शिवानी गोधा, नीलम बड़जात्या, चंदा बड़जात्या, जितेंद्र पोरवाल ने भी उपस्थित होकर शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। - 07 मई 2026