नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने आईपीएल के इस सत्र में खराब फर्म के कारण आलोचनाओं के निशाने पर आये स्पिनर कुलदीप यादव का बचाव किया है। मिलर ने कहा कि कुलदीप एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं और टीम उनके रहने से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होती है। मिलर के अनुसार सभी जानते हैं कि कुलदीप में कितनी क्षमता है, इसलिए किसी को भी उनपर सवाल नहीं उठाना चाहिये। साथ ही कहा कि कि हर खिलाड़ी के जीवन में खराब दौर आता है पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम उसपर या उसकी प्रतिभा पर सवाल उठाने लगें। हालांकि यह सच है कि इस सीजन में कुलदीप अधिक विकेट नहीं ले पाये हैं। इस गेंदबाज ने इस 10.4 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए केवल 7 विकेट ही लिए है। सात में से पांच मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद भी कुलदीप का भरोसा उनपर बरकरार है। । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुलदीप हमेशा अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ते और हर मैच में अपना सौ फीसदी प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। मिलर के अनुसार, ऐसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। मिलर ने खुद स्वीकार किया कि वह पहले कुलदीप के खिलाफ खेल चुके हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि जब कुलदीप अपनी लय में होते हैं तो उन्हें खेलना कितना कठिन होता है। उनका मानना है कि ऐसा गेंदबाज जब फॉर्म में होता है, तो वह किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। टीम के भीतर के माहौल पर बात करते हुए मिलर ने जोर दिया कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि हर मैच में किसी से भी असाधारण प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकत है। हालांकि, मिलर ने यह भी माना कि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही है और टीम ने कई आसान अवसर खोय जिसका नुकसान उसे हुआ है पर कहा कि टीम इस पहलू पर कड़ी मेहनत कर रही है और आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। आने वाले मैचों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मिलर ने कहा कि टीम के सामने बाकी बचे हर मुकाबले बहुत महत्वपूर्ण हैं और सभी खिलाड़ियों को हर मैच में पूरी तैयारी और एकाग्रता के साथ मैदान पर उतरना होगा। गिरजा/ईएमएस 09मई 2026